फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A person died after drinking alcohol at candidates home

प्रत्याशी के घर शराब पीने से ग्रामीण की मौत

Fri, 27 Nov 2015 10:53 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। प्रधान पद के प्रत्याशी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


यह घटना डलमऊ क्षेत्र में बलीपुर निवासी चतुरी (60) के साथ हुई। वह अपने भाई रामलखन के साथ रहता था। रामलखन ने शनिवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पूरे दीना मजरे बलीपुर गांव का राजेश उर्फ राजू ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहा है।
विज्ञापन


राजेश ने रात में उसके भाई को घर पर बुलाया था। उसे शराब पिलाई और मीट खिलाया। वहां अन्य लोग भी थे। शराब पीने के बाद चतुरी की हालत बिगड़ गई। सूचना पर रामलखन मौके पर पहुंचा और भाई चतुरी को अस्पताल ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने प्रधान पद के उम्मीदवार राजेश और गांव के ही धुन्ना सिंह व श्यामलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी श्रीकांत सिंह ने बताया कि प्रधान पद के उम्मीदवार ने शराब पिलाई और मीट खिलाया था।

इस वजह से उसकी मौत हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर प्रधान पद के उम्मीदवार को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed