{"_id":"5b86ea4442c792465b689f71","slug":"41535568452-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में दोषी पाया गया संचालक, दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच में दोषी पाया गया संचालक, दर्ज होगी एफआईआर
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सीएमओ ऑफिस के सामने एक निजी अस्पताल में प्रसूता के मौत के मामले की हो रही जांच में संचालक की लापरवाही सामने आई है। ऐसे में जल्द संचालक के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज के जिसठा पोस्ट बछवा निवासी विजय कुमार चौरसिया ने सोमवार को एसपी सुजाता सिंह से शिकायत की थी कि 17 अगस्त को अपनी पत्नी सन्नो को प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
सन्नो ने बच्ची को जन्म दिया था। इलाज में लापरवाही बरतने से सन्नो की मौत हो गई थी। एसपी के निर्देश पर प्रकरण की जांच इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हरिसरन सिंह ने शुरू की।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज का कहना है कि सीएमओ ऑफिस के सामने एक निजी अस्पताल में प्रसूता के मौत के मामले की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।
जांच में पाया गया कि प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरती गई। निजी अस्पताल के संचालक इलाज में लापरवाही न बरते जाने की बात कह रहे हैं। जल्द निजी संचालक के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।