फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पुरानी रंजिश में दो गुट भिड़े, आठ लोग जख्मी

पुरानी रंजिश में दो गुट भिड़े, आठ लोग जख्मी

Thu, 14 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में दो गुट भिड़े, आठ लोग जख्मी
रंजिश में दो गुट भिड़े, चलीं लाठियां, आठ गंभीर
विज्ञापन

रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षाें में पहले कहासुनी हुई और फिर काफी संख्या में एकत्र लोगों में लाठी-डंडे चल गए। इससे दोनों ओर से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया गया। यह वारदात रंजिश के चलते होना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी बलदेव और प्रमोद के बीच रंजिश चल रही है। इन लोगों में कभी सहन तो कभी खेत खलिहान को लेकर विवाद होता रहता है। बुधवार देर शाम रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान हो हल्ला होने पर दोनों तरफ से काफी लोग एकत्र हो गए। इन लोगों के हाथों में लाठी -डंडे थे।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से एक-दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इससे अफरातफरी मच गई। गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव किया, लेकिन तब दोनों ओर से आठ लोग घायल हो गए थे। इन घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ ले जाया गया। मारपीट में एक पक्ष से रामरती, बलदेव, लाला और निखिल तथा दूसरे पक्ष से प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, अनुसुइया और दिनेश कुमार घायल हो गए। डलमऊ कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह परिहार ने बताया दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed