फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खाकी से बचने के लिए दिल्ली में ठिकाना खोज रहे सटोरिये

खाकी से बचने के लिए दिल्ली में ठिकाना खोज रहे सटोरिये

Thu, 25 Apr 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
खाकी से बचने के लिए दिल्ली में ठिकाना खोज रहे सटोरिये
रायबरेली। आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने वाले सटोरिये खाकी से बचने के लिए दिल्ली में अपना ठिकाना तलाश रहे हैं। गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस ने जब सटोरियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस से ट्रेस किए तो खुलासा हुआ कि यह सब आपस में बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि पुलिस पीछे पड़ी है। सभी दिल्ली भाग चलो। चाहे चार पहिया से या फिर हेलीकॉप्टर से। जल्द राजधानी पहुंचो, वरना पुलिस पकड़कर जेल भेज देगी। इसके बाद एसपी ने सदर कोतवाली और स्वाट टीम को घेराबंदी करके सटोरियों को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन



सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने शहर के बेलीगंज में जसप्रीत सिंह उर्फ गोलू सरदार के घर सोमवार की रात छापा मारकर आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में शहर के अहियारायपुर निवासी सादिक, सत्य नगर निवासी रमेशचंद्र गुप्ता और अमृत नगर गांधी धर्मशाला निवासी राहुल साहू को पकड़ा गया है। इनके पास से 11 लाख 41 हजार रुपये बरामद किए गए थे।
विज्ञापन



साथ ही बेलीगंज निवासी गोलू सरदार, छोटी बाजार निवासी पप्पू चिकना, राजू सोनार, राना नगर निवासी सिंपल सिंह, सर्वोदय नगर निवासी पवन बक्सा, प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी करनलाल, सत्य नगर निवासी गोलू लाला, इंदिरा गार्डेन निवासी सोनू सिंह, प्रभु टाउन निवासी छोटे उर्फ रामजी मिश्रा, स्टेशन रोड निवासी राहुल अग्निहोत्री, अमृत नगर निवासी आशीष साहू, अमरनाथ फरार हैं। इन फरार सटोरियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। ऐेसे में सटोरियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने इस मामले में सभी सटोरियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस से ट्रेस करके उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश हैं। पुलिस ने इन सभी के मोबाइल नंबर सर्विलांस से ट्रेस करने का प्रयास किया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।


बताया जा रहा है कि इसमें से फरार सटोरिया राहुल अग्निहोत्री सभी आरोपियों से यह कह रहा है कि पुलिस से बचने का सही रास्ता है कि हम सब दिल्ली भाग चलें। जल्द से जल्द राजधानी पहुंच चलो। पुलिस का मानना है कि इसमें से कुछ सटोरिये दिल्ली पहुंचकर वहां पर रहने के लिए ठिकाने की तलाश कर रहे हैं।



वर्जन
फरार सटोरियों की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाल अतुल सिंह को निर्देश जारी किए गए हैं। सर्विलांस से नंबर ट्रेस करने पर जानकारी मिली है कि पुलिस से बचने के लिए सटोरिये एक दूसरे से दिल्ली पहुंचने की बात कह रहे हैं। इसमें से जसप्रीत उर्फ गोलू सरदार समेत कई सटोरिये लखनऊ में ठिकाना बनाए हुए थे। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दिल्ली और लखनऊ भी भेजी जाएंगी।
- सुनील कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed