फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल

Mon, 14 May 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल
ट्रक ने युवक को रौंदा, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे, तोड़फोड़
विज्ञापन



बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।


इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। साथ ही क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत के आवास का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।


हाईवे किनारे स्थित धर्मकांटा में तोड़फोड़ की। यहां लूटपाट करने का भी आरोप हैं। ग्रामीणों का कहना था कि धर्मकांटा होने से यहां पर वाहन हाईवे किनारे खड़े रहते हैं।
विज्ञापन



इस वजह से हादसे होते हैं। सूचना पर एसओ जीडी शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एक घंटे तक हाईवे जाम होने से लंबा जाम लग गया। जाम लगने से मुसाफिर बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बछरावां के पटेल नगर निवासी शुभम अवस्थी (21) पुत्र ओम प्रकाश शनिवार रात बाइक पर सवार होकर पहुरावां गांव की तरफ जा रहा था।


साथ में उसका दोस्त झारखंड निवासी शुभम शर्मा (22) पुत्र सुरेंद्र भी था। बताते हैं कि बाइक शुभम चला रहा था। तभी लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर पहुरांवा गांव स्थित मिश्रा धर्म कांटा के पास उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया।


हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी शुभम शर्मा घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।


उधर, दुर्घटना की सूचना पाकर आसपास के गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का आरोप था कि धर्मकांटे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रक सड़क पर खड़े रहते हैं।


इससे जाम लगा रहता है। नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटना के विरोध पर हाईवे जाम कर दिया। थोड़ी ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


यही नहीं मिश्रा धर्मकांटा में तोड़फोड़ भी की। यहां लूटपाट करने का भी आरोप है। रविवार सुबह भी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक के आवास का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।



हालांकि एसओ ने पहुंचकर किसी तरह सभी को शांत कराया। एसओ का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed