{"_id":"5a7c98424f1c1b9f268b905e","slug":"201518114882-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से की 11 पेड़ बेचने की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम से की 11 पेड़ बेचने की शिकायत
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से 11 पेड़ बेचने की शिकायत की
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र चचिहा गांव निवासी ग्रामीण ने दो लोगों पर बबूल के पेड़ चोरी से बेचने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई। एसडीएम ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
चचिहा गांव निवासी गिरजाशंकर सिंह ने बताया कि उसका मेडिकल स्टोर लालगंज में है। वह नियमित मेडिकल स्टोर चला आता था।
दो लोगों ने कोहरे का फायदा उठाते हुए उसके 11 बबूल के पेड़ बेंच डाले। जब उसे जानकारी हुई तो उसने पुलिस में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज कराई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम मदन कुमार से करते हुए जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को जांच किए जाने के निर्देश दिए हैं।