{"_id":"5c018998bdec2241c7692651","slug":"191543604632-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर फायरिंग, युवक को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे पर फायरिंग, युवक को लगी गोली
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बरस गांव स्थित अजय ढाबा में खाना खाते समय देर रात हुए झगड़े और कहासुनी में बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर फायर झोंक दिया।
फायरिंग से ढाबे में भगदड़ मच गई और दहशत फैल गई। फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। घायल ने एक को नामजद करते हुए तीन के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
सोहवल मजरे दीपेमऊ गांव निवासी रीशू सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात वह लखनऊ से लौटकर बरस गांव स्थित अजय ढाबा पर खाना खा रहा था।
विज्ञापन
तभी विशाल सिंह चौहान भी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ ढाबे में आ गया। तभी झगड़ा और कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।
इसी बीच में विशाल सिंह ने रीशू पर एक फायर झोंक दिया, जिससे गोली उसके हाथ में लग गई और वह लहूलुहान हो गया। आरोपी युवक जान से मार डालने की धमकी देते हुए अपने साथियों के साथ भाग खड़ा हुआ।
घायल हुए युवक ने आरोपी युवक व उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।