फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शिवरतनगंज क्षेत्र में सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश

शिवरतनगंज क्षेत्र में सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश

Thu, 09 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
शिवरतनगंज क्षेत्र में सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश
सिंहपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल में कुछ शरारती तत्वों ने मांस के टुकड़े फेंक दिए। बुधवार सुबह धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े मिलने से लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन



स्थानीय पुलिस ने आनन-फानन मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन



शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौना कस्बा स्थित एक धार्मिक स्थल बुधवार सुबह जब लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो वहां जगह-जगह मांस के टुकड़े पड़े थे।


ये देखकर लोग भड़क गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच इन्हौना पुलिस चौकी के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की खबर पाते ही हिंदू युवा वाहिनी के सिंहपुर ब्लॉक के सदस्य व स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और अराजकता फैलाने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।


हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक महामंत्री आशीष गुप्ता व पुलिस टीम की आपसी सूझबूझ के चलते मामला शांत हो गया। इन्हौना चौकी प्रभारी राम कृपाल सिंह ने धार्मिक स्थल से मांस के टुकड़े हटवाकर सफाई कराई।



मामले में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि, अज्ञात में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दोषियों को बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed