{"_id":"5d03f3658ebc3e413e7c483f","slug":"156053999411-raibaraily-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पद्मावत की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत की चपेट में आने से युवक की मौत
रायबरेली। बछरावां क्षेत्र के कुंदनगंज के पास शुक्रवार को सुबह एक युवक की पद्मावत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। इटावा जिले के रहने वाला प्रदीप कुमार अपने साले रत्नेश के साथ यहां बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज गांव में किराये का मकान लेकर रहता था।
दोनों कुंदनगंज में स्थित एक सीमेंट फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह दोनों घर से निकले। कुंदनगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी थी। इससे प्रदीप कुमार मालगाड़ी के नीचे से निकलकर लाइन पर कर रहा था, तभी दूसरी लाइन से पद्मावत एक्सप्रेस गुजरी और प्रदीप को टक्कर मारते हुए निकल गई।
इससे प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरपीएफ चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।