फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो घरों से नगदी समेत ढाई लाख का माल उड़ाया

दो घरों से नगदी समेत ढाई लाख का माल उड़ाया

Sun, 02 Jun 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
दो घरों से नगदी समेत ढाई लाख का माल उड़ाया
महराजगज के बेडसरी व पूरे कनपुरिया गांव में वारदात
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बेडसरी एवं पूरे कनपुरिया गांव में शुक्रवार की रात दो घरों से चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी रविवार को हुई होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जानकारी इंकार कर रही है।

पूरे कनपुरिया गांव निवासी नारायण सिंह का परिवार गर्मी को देखते हुए बाहर लेटा था। चोर ने सीढ़ी के रास्ते उनके घर पर उतर कर 25 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। सुबह उठने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के बेडसरी गांव की है। यहां चोरों ने नियामत अली के घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं यहां भी चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे। भुक्तभोगी का परिवार गर्मी के कारण बाहर लेटा हुआ था। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

घर में घुसकर जेवर व मोबाइल उड़ाया
ऊंचाहार। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर युवक ने अलमारी से कीमती जेवर व मोबाइल उठा ले गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटिया चित्रा निवासी रामकरन पांडेय का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उनके घर में उनका छोटा लड़का अकेला था। वह घर में पूजा कर रहा था।


तभी गांव का एक युवक उनके घर आया और अलमारी खोलकर उसमें रखे आभूषण और मोबाइल उठा ले गया। शाम को काफी कोशिश के बाद उसने मोबाइल दे दिया, लेकिन आभूषण नहीं दे रहा है। शनिवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की शिकायत की। इस बाबत कोतवाल बृजमोहन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed