फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आज से होंगी बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक गृह परीक्षाएं

आज से होंगी बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक गृह परीक्षाएं

Sun, 11 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
आज से होंगी बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक गृह परीक्षाएं
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं आज से
विज्ञापन


रायबरेली। परिषदीय विद्यालय की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के एग्जाम 12 से 17 मार्च तक कराए जाएंगे।

छह दिनों तक चलने वाली परीक्षा में लगभग ढाई लाख नौनिहाल बैठेंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चूंकि 30 मार्च को परीक्षाफल वितरण करना है, इसलिए परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद ही मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा।

वार्षिक परीक्षा कराने के लिए 28 लाख 14 हजार 660 रुपये का बजट मिला है, जिसे सभी विद्यालयों के खातों में पहले ही भेज दिया गया था।

जिला स्तर पर प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट बीआरसी को दिए गए, जिन्हें बाद में एनपीआरसी भेजा गया। अब एनपीआरसी से शनिवार को प्रश्नपत्र के पैकेट विद्यालय भेजे गए, जिन्हें हेडमास्टर के सुपुर्द करा दिया गया।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र संख्या को देखते हुए करीब 2.45 लाख प्रश्नपत्र छपवाए गए हैं। स्कूलों को जो धन भेजा गया है, उससे विद्यालयों को अपने स्तर से कॉपियों की खरीद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के लगभग 2700 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 12 से 17 मार्च तक होने वाली परीक्षा में तकरीबन ढाई लाख बच्चे शामिल होंगे।

परीक्षाएं दो पालियों सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक होंगी। परिषदीय परीक्षाओं के समापन के बाद कॉपियों का संकलन एनपीआरसी और बीआरसी में होगा।


प्राथमिक स्तर में कक्षा पांच की कापियां एनपीआरसी और उच्च प्राथमिक स्तर में कक्षा आठ की कापियां बीआरसी में जांची जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed