{"_id":"5a1b13364f1c1b78548bf740","slug":"131511723830-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगा दुकान से 12 लाख का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगा दुकान से 12 लाख का सामान उड़ाया
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की दुकान में सेंध लगा उड़ाया सामान
रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना के निकट स्थित एक मोबाइल की दुकान में शनिवार रात चोरों ने सेंध काटकर दुकान में रखे लगभग 12 लाख कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ऊंचाहार थाना चौराहा पर पुलिस बूथ के पास नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी मनोज कुमार साहू की मोबाइल की दुकान है। शनिवार रात नौ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। इस बीच चोरों ने मौका पाकर उसकी दुकान में सेंध काट दी और अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे को बंद किया और फिर दुकान में रखे लगभग 12 लाख कीमत के एंड्रॉयड मोबाइल, के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए। खाली डिब्बे वहीं फेंक दिए।
इतना ही नहीं शातिर चोरों ने डिब्बों पर लगे ईएमआई नंबर भी फ ाड़ दिये, जिससे चोरी गए मोबाइल को पुलिस सर्विलांस पर ना लगा सके। सुबह जब दुकानदार ने अपनी दुकान का ताला खोला तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया दुकानदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।