{"_id":"5956997d4f1c1b52318b4a80","slug":"131498847613-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवारीजन घायल को इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं। हादसे की सूचना देने पर भी पुलिस व एंबुलेंस नहीं पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। हालांकि पुलिस के समझाने पर आधे घंटे में जाम खुल गया।
सैंबसी गांव निवासी काली प्रसाद उर्फ पूती शर्मा (18) पुत्र प्रेमशंकर शर्मा बाजार में चाट का ठेला लगाता था। शुक्रवार को वह अपने भाई अमित के साथ बाइक से लालगंज में खरीदारी करने गया था। बाजार से लौटते वक्त बैजू का पुरवा मजरे मुबारकपुर गांव स्थित बाग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पूती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमित घायल हो गया। बाइक में टक्कर के बाद मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राइवर मैजिक छोड़कर भाग गया।
सूचना पर स्थानीय लोग व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने यूपी-100 व 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी। मगर आधा घंटा बीतने के बाद भी न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम करके पलटी हुई मैजिक में तोड़फोड़ कर दी। बारिश में भी लोग रोड जाम किए खड़े रहे। वहीं, एक स्कूल के वाहन से परिवारीजन घायल अमित को सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर परिवारीजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं। उधर, जाम लगने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया। इससे लोगों का गुस्सा शांत हो सका। उधर, एक अन्य सड़क हादसे में पंची का पुरवा मजरे बसंतपुर कठोइया गांव निवासी श्रीकांत व हिमांशी घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
घर में मचा कोहराम
लालगंज। हादसे में मृत पूती बेहद मेहनती था। चाट का ठेला लगाकर वह परिवार के गुजारे में हाथ बंटाता था। परिवारीजनों को नहीं पता था कि पूती अब कभी भी घर लौटकर नहीं आएगा। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवारीजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। मां कमलेश सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूती के चार भाई श्रवण, पवन, अमित, अंबरीश व तीन बहन लक्ष्मी, बिट्टो व सावित्री देवी हैं।