फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   होमवर्क ठीक से न लिखने पर शिक्षक ने छात्रा को पीटा

होमवर्क ठीक से न लिखने पर शिक्षक ने छात्रा को पीटा

Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
होमवर्क ठीक से न लिखने पर शिक्षक ने छात्रा को पीटा
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को शिक्षक ने एक छात्रा की पिटाई कर दी। इससे छात्रा के दायें हाथ में चोट आ गई। छात्रा का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने होम वर्क ठीक तरीके से नहीं किया था।
विज्ञापन


स्कूल से घर पहुंचकर छात्रा ने परिवारीजनों को मारपीट की जानकारी दी। हद तो तब हो गई, जब पीड़ित परिवार शिक्षक की शिकायत लेकर विद्यालय पहुंचा तो वहां से उन्हें खदेड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने मं घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहनगंज कस्बा निवासी देवनाथ की नातिन वर्तिका (8) कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। सुबह छात्रा स्कूल पहुंची तो एक शिक्षक ने यह कहते हुए उसकी पिटाई कर दी कि होमवर्क ठीक तरीके से नहीं किया गया। साफ तरीके से होमवर्क लिखा भी नहीं गया। शिक्षक की पिटाई से छात्रा के दाएं हाथ में चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बाद छात्रा घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजन बेटी का अस्पताल में उपचार करके घटना की सूचना पर विद्यालय गए और विरोध दर्ज कराया। परिवारीजनों की शिकायत विद्यालय स्टाफ को नागवार गुजरी और पीड़ित परिवार को विद्यालय से खदेड़ दिया। इससे आहत परिवारीजनों ने मामले की शिकायत मोहनगंज थाने में की है।


थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रधानाचार्य शिवशंकर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। मामला सही मिला तो शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed