{"_id":"5a832ef34f1c1bfe7e8b5667","slug":"121518546675-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरी, जलेबी, छेना मिठाई के नमूने भरे, जांच को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचरी, जलेबी, छेना मिठाई के नमूने भरे, जांच को भेजा
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचरी, जलेबी व छेना मिठाई के नमूने भरे
रायबरेली। ग्राहकों को लुभाने के लिए बेचे जा रहे रंगीन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए ने मंगलवार को अभियान शुरू किया। इस दौरान कई दुकानों पर छापा मार रंगीन जलेबी, छेना मिठाई समेत चार नमूने भरकर जांच के लिए भेजे।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने टीम के साथ सलोन तहसील क्षेत्र और राही ब्लॉक क्षेत्र की दुकानों पर छापा मारा।
सलोन के बघौला से सुभाषचंद्र की दुकान से एफएसओ स्वाति सिंह ने सरसों के तेल और रंगीन कचरी का नमूना भरा। एफएसओ अरुण कुमार ने डीह क्षेत्र के सुंदरगंज चौराहा से मधु गुप्ता की दुकान से रंगीन जलेबी का नमूना भरा। एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने मुंशीगंज दरियापुर स्थित शैलेंद्र कुमार की दुकान से रंगीन छेना मिठाई का नमूना लिया।