{"_id":"5caa42cabdec22141f00f4c6","slug":"111554662090-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा के झोके से धराशायी हुआ जर्जर पोल, गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवा के झोके से धराशायी हुआ जर्जर पोल, गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। गर्मी से निपटने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के पास कोई इंतजाम नहीं है। इससे कहीं बिजली के तार टूट रहे हैं तो कहीं जर्जर पोल टूट रहे हैं।
शनिवार रात अमेठी जिले के जायस कस्बे में हवा के तेज झोंके से एक पोल टूटकर मकान की रेलिंग से टिक गया। इस दौरान तेज स्पार्किंग होने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
पोल टूटने से तीन मोहल्लों की आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। नगर पालिका की ओर से भी पेयजल के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया।
जायस कस्बे के जेर मस्जिद निवासी मो. रशीद के मकान के सामने लगा बिजली का पोल कई सालों से जर्जर था। लोहे के पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह गल गया था।
शनिवार रात तेज हवा चलने से 11 हजार वोल्ट की लाइन का पोल टूटकर रशीद के मकान की रेलिंग से टिक गया। इससे स्पार्किंग के साथ चिंगारी निकली।
कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन जेर मस्जिद के अलावा चौधराना, अल्ताफगंज बाजार मोहल्ले की बत्ती गुल हो गई। इससे पांच हजार लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा।
सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने से पेयजल की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ा। मोहल्ले के लोग डिब्बा, बल्टी लेकर नगर पालिका परिषद से पानी का टैंकर आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
घंटों इंतजार के बाद भी जब टैंकर नहीं आया तो हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। नागरिकों ने बताया कि जर्जर पोल को यदि समय रहते बदल दिया जाता तो आज यह नौबत नहीं आती।
राजस्व वसूली व कनेक्शन काटने में ही लगे रहते अभियंता
जेर मस्जिद निवासी जरीना व आशिया ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता ने कई बार चेकिंग अभियान चलाया। लोगों के कनेक्शन भी काटे लेकिन उन्हें यह जर्जर पोल नहीं दिखा।
गनीमत रहा कि पोल रात में टूटा, यदि दिन में टूटता तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। रामजी व अब्दुल कयूम ने बताया कि बिजली न आने से सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल की रही। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पानी की समस्या से नगर पालिका के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
आपूर्ति बहाल कराने के दिए गए निर्देश : एक्सईएन
पोल टूटने की जानकारी हुई। उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता को पोल बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। उधर, तिलोई एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी ने जानकारी होने से इंकार किया। कहा कि नगर पालिका से पानी का टैंकर भेजवाया जाएगा।