फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गुरुबख्शगंज क्षेत्र के सहजौरा गांव में वारदात

गुरुबख्शगंज क्षेत्र के सहजौरा गांव में वारदात

Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज क्षेत्र के सहजौरा गांव में वारदात
किसान को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव में सोमवार को नाली विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिटायर्ड फौजी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर थानेदार विनोद सिंह ने घटना की पड़ताल की। केस दर्ज करके पुलिस ने रिटायर्ड फौजी और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
बांदा-बहराइच मार्ग स्थित सहजौरा गांव निवासी रामचंद्र गुप्ता (45) पुत्र भगवानदीन किसानी करता था। सोमवार सुबह अपने घर के सामने से रोड के किनारे नाली खोद रहा था। इस पर पड़ोसी रिटायर्ड फौजी गया प्रसाद ने नाली खोदने से उसे मना कर दिया। बस इतनी सी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। रिटायर्ड फौजी आदि ने रामचंद्र गुप्ता पर लाठी-डंडे से हमला बोलकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घायल को सीएचसी सतांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसओ ने पूरे घटनाक्रम की जांच की। साथ ही आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए। एसओ का कहना है कि नाली विवाद में रामचंद्र गुप्ता की हत्या की गई है। मृतक के भाई हीरालाल की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी गया प्रसाद और उसके भतीजे रामसजीवन पर हत्या का केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं रामचंद्र गुप्ता की हत्या से पत्नी निर्मला गुप्ता समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed