फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

असलहों की तस्करी का पर्दाफाश, शातिर गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
2-रायबरेली में शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में तमंचों के साथ पकड़ा गया आरोपी।संवाद - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने एटा और फर्रुखाबाद जिले से अवैध असलहों की तस्करी करने वाले शातिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शातिर ने भागने के लिए पुलिस टीम पर फायर किया। शातिर ने स्वीकार किया है कि डिमांड के आधार पर अवैध शस्त्र लाकर जिले के साथ ही प्रयागराज, अमेठी आदि जनपदों में बेचता था। शातिर के पास से तीन अद्धी बंदूक, चार 314 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित किरण हाल में गुडवर्क का खुलासा करते हुए एसपी श्लोक कुमार ने सदर कोतवाल अतुल कुमार सिंह को मुखबिर से अवैध शस्त्र की तस्करी की सूचना मिली। कोतवाल ने टीम के साथ अभियान शुरू किया। रेतीखुर्द के पास अज्ञात व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो शातिर ने पुलिस टीम पर फायर करके भागने का प्रयास किया। कोतवाल की टीम ने किसी ने शातिर को दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़े गए शातिर की पहचान अमेठी जिले के फुरसतगंज निवासी रिंकू उर्फ संदीप गुप्ता के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि शातिर के पास से तीन अद्धी बंदूक, चार तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि एटा- फर्रुखाबाद जिले के कटरी क्षेत्र के एक व्यक्ति से अवैध शस्त्र लाकर रायबरेली के अलावा अमेठी और प्रयागराज में बेचता था। वह पुलिस से बचने के लिए रोडवेज की बसों से शस्त्र लाता था। एसपी ने बताया कि गैंग में शामिल कई और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed