फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

सड़क हादसों में एक युवक की मौत, दो घायल

Sat, 10 Apr 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
crime
डीह-बछरावां (रायबरेली)। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीह थाना क्षेत्र के रतैया मजरे खुरहटी गांव निवासी गोलू (25) बाइक से अपनी ससुराल शनिवार को सलोन जा रहा था।
विज्ञापन

डीह-परशदेपुर मार्ग पर बोहरइया गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो से टकरा कर वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल गोलू को सीएचसी डीह भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, बछरावां थाना क्षेत्र में चलते ट्रक में एक कार घुस गई। इससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बने कट से ट्रक मुड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार में कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों का नाम व पता नहीं चल पाया है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा। घायलों के नाम पते की जानकारी की जा रही है।

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
राही। भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जमालपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल पितंबरपुर गांव निवासी बोधी सिंह और अरुण सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। एसओ पंकज तिवारी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed