{"_id":"6011af1d8ebc3ef921063497","slug":"crime-raibaraily-news-lko561834384","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर ट्यूब की दुकान में लगाई आग, दो लाख का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर ट्यूब की दुकान में लगाई आग, दो लाख का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात टायर ट्यूब की दुकान में आग लगने से करीब दो लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। दुकान में सेंध काटकर आग लगाई गई। रात में ही जानकारी होने पर दुकानदार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
महराजगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात पैगंबर नगर निवासी मो. सलमान की टायर ट्यूब की दुकान सुखई का पुरवा तिराहे पर है। रात में वह दुकान बंद कर घर चला आया। इसी दौरान उसकी दुकान में आग लग गई।
आसपास के लोगों ने आग लगने की जानकारी दुकानदार को दी। सलमान ने बताया कि लोहे की गुमटी थी। पीछे सेंध लगी थी। किसी ने उसी सेंध से दुकान के अंदर डीजल डालकर आग लगा दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।