फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 21 लाख की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
crime
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले की शिवरतनगंज पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 21.50 लाख की ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खेखरुआ गांव निवासी शिवम शुक्ला, पूरे हरिलाल तिवारी पलिया पश्चिम कमरौली निवासी विजय कुमारी, संसारपुर थाना शुकुल बाजार निवासी शंकर बख्श सिंह उर्फ रमेश सिंह, पनही मांझगांव शुकुलबाजार निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह, शिव नगर हरगांव जामों निवासी राजेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक से अपने साथ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इनका आरोप था कि ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 21 लाख रुपये ठगी की गई। एसपी दिनेश सिंह ने मामले में शिवरतनगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर पन्हौना की रहने वाली उर्मिला तिवारी व उनके बेटे अंकित उर्फ सत्यम तिवारी तथा मनीष पाठक निवासी ग्राम जरौली थाना असंदरा जिला बाराबंकी के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed