{"_id":"6881385b1f298d490d0be7b2","slug":"covered-the-womans-mouth-and-stole-goods-worth-rs-3-lakhs-raebareli-news-c-101-1-slp1006-137667-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महिला का मुंह दबाया और ले उड़े तीन लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महिला का मुंह दबाया और ले उड़े तीन लाख का माल
Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली )। एक घर में छत के रास्ते घुसे चोर महिला का मुंह दबाकर तीन लाख का माल बटोर ले गए।ये वारदात हुई गुरुबख्शगंज थाने से डेढ़ किमी. दूर बछरावां मार्ग पर स्थित गढ़ी दूलाराय गांव में। यहां उमा देवी के घर के पीछे की दीवार से चोर बीती मंगलवार रात छत पर पहुंचे। इसके बाद चोरों ने ऊपर की मंजिल में बने कमरे में सो रहे उमा देवी की बहू व बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। जीने के रास्ते से वह नीचे के कमरे में दाखिल हुए और जब आलमारी के लॉकर को तोड़ा तो सो रहीं उमा देवी की नींद खुल गई।
आरोप है कि इस दौरान एक चोर ने उनका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी देकर उनको शांत करा दिया। चोरों ने फिर आराम से लॉकर में रखी चांदी की पायल, सोने की चेन व अंगूठी समेत 30 हजार रुपये नकद पार कर दिए। जाते समय चोरों ने उमा को भी कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता उमा देवी ने पुलिस को बताया कि करीब दो घंटे बाद किसी तरह वह दरवाजे को खोल कर बाहर निकली और छत पर सो रहे बेटे और बहू को जगा कर पूरी घटना बताई। रात में पुलिस पहुंची और घर वालों से पूछताछ की।
पीड़ितों का कहना है कि चोरों ने करीब तीन लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह एसओजी की टीम ने भी घर जाकर पड़ताल की। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर रहे हैं।