{"_id":"60c79ad28ebc3e2e4e325d01","slug":"counting-of-votes-for-gram-panchayat-member-posts-raibaraily-news-lko582467258","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए हुई मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सोमवार को ब्लॉक परिसर में मतगणना संपन्न हुई। कई ग्राम पंचायतों के वार्डों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी तो कहीं पर उम्मीदवारों ने एकतरफा वोट पाकर विजय हासिल की।
शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। ब्लॉक क्षेत्र के 29 वार्डों के लिए 19 बूथों में वोट पड़े थे। ब्लॉक में सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरुआत आलमपुर ग्रामसभा के वार्ड नंबर 11 से हुई। मतगणना के दौरान कई वार्डों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। गेगासों ग्रामसभा के वार्ड नंबर 6 में अमरेंद्र व रामशंकर आमने-सामने थे।
मतगणना के दौरान दोनों उम्मीदवारों को 40-40 वोट मिले। लॉटरी निकालने पर अमरेंद्र एक वोट से विजयी घोषित हुए। इसी प्रकार सोंडासी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 15 में संजय और विक्रम बहादुर में जबरदस्त टक्कर देखी गई जहां संजय 83 मत पाकर दो मतों से विजयी घोषित हुए। (संवाद)