फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   counseling been in silence, only reached 28 people

काउसंलिंग में रहा सन्नाटा, 28 लोग ही पहुंचे

Tue, 18 Aug 2015 11:58 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए मंगलवार को डायट में आठवीं काउंसलिंग शुरू हुई। पहले दिन 140 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें मात्र 28 अभ्यर्थी आए।
विज्ञापन


सुबह से ही डायट में सन्नाटा रहा। एक-एक करके अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे। प्रशिक्षु शिक्षकों के 800 पदों के लिए अब तक सात बार काउंसलिंग हो चुकी है, लेकिन मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थी न मिलने के कारण सभी पद नहीं भरे जा सके।
विज्ञापन


शेष बचे 137 पदों को भरने के लिए आठवीं काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हुई। पदों से कई गुना अधिक अभ्यर्थी बुलाए जाने के बाद भी काउंसलिंग में सन्नाटा रहा।

पहले दिन मात्र 28 लोग काउंसलिंग में शामिल हुए। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को पुरुष अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed