{"_id":"68ffc87b40cdbbb3e70e53c8","slug":"councilors-husband-arrested-for-getting-a-deed-executed-using-fake-documents-raebareli-news-c-101-1-slko1031-143659-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फर्जी दस्तावेज से बैनामा कराने पर सभासद का पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फर्जी दस्तावेज से बैनामा कराने पर सभासद का पति गिरफ्तार
Tue, 28 Oct 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। फर्जी दस्तावेज के जरिये भूमि का बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने सोमवार को सभासद के पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिलालगंज पोस्ट बरदगहा गांव निवासी भाइयों संतोष कुमार और विकास कुमार की 18 बीघे भूमि का कुछ लोगों ने बैनामा करा लिया। बीते 25 सितंबर को जब आरोपी भूमि पर कब्जा करने पहुंचे तो भाइयों की इसकी जानकारी हुई। दोनों भाइयों ने बीते 13 अक्तूूबर को एसपी डॉ. यशवीर सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के के आदेश दिए थे।
मामले में लखनऊ जिले के सुमानीखेड़ा निवासी मो. वसीम, मो. इमरान, प्रतापगढ़ जिले के इटवा पोस्ट विजहरा तहसील पट्टी निवासी सरोज सचिन कुमार और रायबरेली शहर के कांती नगर निवासी राकेश भदौरिया, इंदिरा नगर की रहने वाली किरन साहू, मुन्ना साहू, मिल एरिया थाना क्षेत्र के चकदादर गांव निवासी पवन यादव, बछरावां कोतवाली क्षेत्र के घुरौना गांव निवासी हिमांशू तिवारी के खिलाफ हरचंदपुर थाने में फर्जी दस्तावेज के जरिये भूमि का बैनामा कराने का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रायबरेली शहर के इंदिरा गार्डेन महानंदपुर निवासी जीत बहादुर यादव को जेल भेजा गया है। आरोपी शहर के सभासद का पति है। विवेचना के दौरान जीत बहादुर की प्रकरण में भूमिका सामने आई थी। नामजद आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा।