{"_id":"6813cbaf53eabf96430a703b","slug":"council-members-surrounded-the-tax-assessment-officer-raebareli-news-c-101-1-slko1031-132221-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सभासदों ने कर निर्धारण अधिकारी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सभासदों ने कर निर्धारण अधिकारी का किया घेराव
Fri, 02 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 02 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में कर निर्धारण अधिकारी से वार्ता करते सभासद।
रायबरेली। सभासदों ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना का घेराव किया। इस दौरान सभी ने नगर पालिका की बोर्ड की बैठक निरस्त करने की मांग की। ऐसा न होने पर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। कर निर्धारण अधिकारी ने आक्रोशित सभासदों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि विधिक सलाह लेते हुए उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।
सभासद पुष्पा यादव, जय प्रकाश वर्मा, पंकज साहू, कमरुद्दीन, आशा सिंह, रोहित पांडेय ने बताया कि पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर ने सोमवार को नियमों को ताक पर रखकर 15 सभासदों की मौजूदगी में ही बोर्ड की बैठक करा ली। जबकि बैठक से 19 सभासद बोर्ड की बैठक से गैरहाजिर रहे।
सभासद पुष्पा यादव ने कहा कि सभासद जय प्रकाश की माता का निधन हो गया था। उनकी मां की चिता श्मशान घाट पर जल रही थी। इसके बावजूद मनमाने तरीके से बोर्ड की बैठक कराना गलत है। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि विधिक सलाह लेकर सभासदों की मांग को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।