{"_id":"588b8b764f1c1bde3bcf60a1","slug":"cottage-fire-burnt-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : getty images
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में अलाव तापते समय झोपड़ी में आग लग गई, जिससे एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चंदापुर गांव निवासी सुंदरलाल (75) पुत्र प्यारेलाल दोनों आंख से नेत्रहीन थे और गांव में झोपड़ी बनाकर रहते थे। बीती रात उनका दिव्यांग बेटा सियाराम तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। सुंदरलाल अकेले अलाव ताप रहे थे।
इसी बीच अलाव से उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धू करके जलने लगी। दिव्यांग होने के कारण सुंदरलाल भाग नहीं सके और लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और सीएचसी बछरावां के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यहां पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। शिवगढ़ थानेदार अरविंद सरोज का कहना है कि घटना की सूचना थाने पर नहीं दी गई है। मामला दिखवाया जाएगा।