फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Corona vaccines will be taken in night camp from tomorrow

कल से नाइट कैंप में लगेंगे कोरोना के टीके, गांवों में होगा सर्वे

Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccines will be taken in night camp from tomorrow
रायबरेली। पहली नवंबर से जिला अस्पताल में नाइट कैंप में कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो टीमें लोगों को टीका लगाएंगी। यह कैंप रोज शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसके अलावा गांवों में टीके से वंचित लोगों को चिह्नित करने के लिए एक नवंबर से सर्वे शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में 20.11 लाख के लक्ष्य की तुलना में अब तक 14.27 लाख लोगों को प्रथम डोज और 3.31 लाख लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है।
जिले में 71 प्रतिशत लोगों को पहली डोज और 23.20 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। शहर में 100 प्रतिशत लोगों को पहली और 45.70 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी हैं। शासन ने शेष लक्ष्य को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इसी के तहत अब जिला अस्पताल में दिन में टीकाकरण के बाद शाम को पांच बजे से रात 10 बजे तक इमरजेंसी में पांच घंटे का विशेष कैंप लगाने के आदेश दिए हैं।
आदेश के बाद एक नवंबर हर रोज जिला अस्पताल में नाइट कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्य को पूरा कराने के लिए गांवों में शेष बचे लोगों को चिह्नित करने के लिए एक नवंबर से सर्वे होगा। लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य लोग सर्वे करके लोगों को चिह्नित करके टीका लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने कसे पेंच
बचत भवन में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। उन्होंने खराब प्रगति वाले ब्लॉकों के सीएचसी अधीक्षकों को जमकर फटकार लगाते हुए तीन दिन में प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि प्रसूताओं और आशा बहुओं का भुगतान शत-प्रतिशत किया जाए।
इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एक नवंबर से लगने वाले नाइट कैंप और गांवों में सर्वे का काम प्रभारी ढंग से कराने के आदेश दिए। डेंगू से बचाने के लिए दवाओं के छिड़काव के साथ ही टीमों को सक्रिय रखने के आदेश दिए।

एक नवंबर से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो टीमें नाइट कैंप करेंगी। रात 10 बजे तक आने वाले मरीजों व अन्य लोगों को टीका लगाया जाएगा। गांवों में टीके से वंचित लोगों को चिह्नित करने के लिए सर्वे भी शुरू होगा।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed