{"_id":"61a910ce7c5a3203e968817a","slug":"corona-to-a-young-man-who-came-from-dubai-sent-a-sample-to-stan-s-investigation-raibaraily-news-lko6071261174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : दुबई से लौटा युवक निकला पॉजिटिव, स्टेन जांच को भेजा सैंपल, 26 नवंबर को आया था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : दुबई से लौटा युवक निकला पॉजिटिव, स्टेन जांच को भेजा सैंपल, 26 नवंबर को आया था गांव
Fri, 03 Dec 2021 03:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 03:26 PM IST
सार
युवक की आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए सैंपल एसजी पीजीआई लखनऊ भेज दिया गया। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की आशंका को देखते हुए युवक के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भी सैंपलिंग कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ने के बीच ही दुबई से आया एक युवक गुरुवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। जुकाम-बुखार सहित अन्य समस्या होने पर उसने खीरों सीएचसी पहुंचकर एंटीजन जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेज दिया। वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी सैंपल भेज दिया गया। युवक को होम आइसोलेट कराया गया है। शुक्रवार को उसे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा सकता है।
विज्ञापन
खीरों के सूरजखेड़ा लोधीपुर निवासी युवक (25) दुबई में रोजी-रोटी की तलाश के लिए गया था। वह 26 नवंबर को ही वापस आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के बाद वह अपने घर आ गया था।गुरुवार सुबह उसे जुकाम-बुखार के साथ ही सांस लेने में समस्या हुई तो सीएचसी खीरों पहुंचकर चिकित्सक से सलाह ली। चिकित्सक ने लक्षणों को देखते हुए तुरंत उसकी एंटीजन जांच कराई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आ गया।
विज्ञापन
युवक के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। युवक की आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए सैंपल एसजी पीजीआई लखनऊ भेज दिया गया। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की आशंका को देखते हुए युवक के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भी सैंपलिंग कराई गई है। आरटीपीसीआर के साथ ही इस जांच का सैंपल भी एसजीपीजीआई भेजा गया है।
आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली की लैब से वायरस के स्टेन का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। हालांकि युवक को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शुक्रवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा।
खतरा बढ़ा, खुद को खतरे से बचाएं
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना का कहना है कि कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है, लेकिन लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। खतरे को देखते हुए स्वयं को बचाने का प्रयास करें।
भीड़ में जाए तो मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लक्षण दिखाई पड़ते ही कोरोना की जांच कराएं। समय से कोरोना का पता लगने से इलाज के बाद मरीज को स्वस्थ किया जा सकता है।
1920 लोगों को फोकस्ड जांच के लिए सैंपलिंग
कोरोना जांच के नोडल डॉ. ऋषी बागची ने बताया कि जिले में गुरुवार को भी फोकस्ड जांच के लिए टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अलावा शैक्षिक संस्थाओं में पहुंचकर कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की। 1920 लोगों की फोकस्ड जांच कराई गई। इसके अलावा सामान्य टीमों ने जिले भर में 2500 से अधिक लोगों की जांच की है।
दुबई से आया युवक एंटीजन जांच में संक्रमित पाया गया है। वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग और आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। मरीज पर नजर रखी गई है। खतरे को देखते हुए लोग सतर्कता बरतें।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ