फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

बच्चों को तीसरी लहर से बचाने के लिए अभी से करें तैयारी

Sun, 27 Jun 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभी से तैयारिया करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को विभाग की ओर से दवा किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.वीरेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल में शहरी क्षेत्र की निगरानी समिति को दवा किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति के माध्यम से यह दवा किट बच्चों तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एनके श्रीवास्तव, डॉ.शम्स रिजवान, दिलीप मिश्रा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक समाजसेवी दीपू सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बच्चों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मेडिसिन किट का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा ने बताया कि बच्चों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव की निगरानी समितियों द्वारा मेडिसिन किट का वितरण किया जाना है। इसमें गांव की निगरानी समिति जरूरत के हिसाब से मेडिसिन किट का वितरण करेगी।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू, भाजपा नेता प्रभात साहू ने सीएचसी में 125 आशा तथा 123 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दवा किट प्रदान की।

राही प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी बेलाभेला में निगरानी समिति को दवा किट वितरित की गई। भखरवारा प्रधान के प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गट्टू सिंह ने किट वितरित की। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिह ने सीएचसी में मेडिकल किट वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed