फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

चार दिन बाद कोरोना के रिकॉर्ड में उछाल, चार ने दम तोड़ा, 264 लोग मिले पॉजिटिव

Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन सभी का रेल कोच फैक्टरी स्थित एल-टू अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एकाएक उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कई दिनों तक 100 से कम मरीज मिलने के बाद गुरुवार को जांच में 264 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 386 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। 1492 एक्टिव मरीजों में 971 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में अटावां छतोह, लालगंज, सत्यमपुर, ओनई के मरीजों को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान चार मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 4476 लोगों की जांच की। इसमें महज 264 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कई दिनों बाद अचानक संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, लेकिन पहले से कोरोना संक्रमित 386 मरीज स्वस्थ भी हो गए।
1492 एक्टिव मरीजों में 971 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में 123 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 23 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
वैक्सीन को बर्बाद होने से बचाने के लिए छह बजे तक टीकाकरण
गुरुवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हो रहे टीकाकरण के दौरान छह वॉयल वैक्सीन को बर्बाद होने से बचाने के लिए शाम छह बजे तक टीकाकरण किया गया।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शाम को पौने पांच बजे चार लोगों को टीका लगाने के लिए वैक्सीन को खोला गया। एक शीशी में 10 लोगों को टीका लगाने की वैक्सीन होती है।

चार लोगों को टीके लगने के बाद छह लोगों को लगने वाले टीके की वैक्सीन को बर्बाद होने से बचाने के लिए शाम छह बजे तक अभियान चलाया गया। लोगों को बुलाकर वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में 228 लोगों को कोविशल्ड और 100 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed