फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

फिर आधी आबादी ने मारी बाजी, 79.51 फीसदी ने दी कोरोना को मात

Fri, 22 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
CORONA
बछरावां सीएचसी में टीका लगवातीं महिला चिकित्सक। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभाने वाली आधी आबादी ने कोरोना टीकाकरण के दूसरे सत्र में पुरुषों को बहुत पीछे छोड़ दिया। टीकाकरण में 79.51 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। 1601 लोगों के टीकाकरण में सबसे अधिक 1272 महिलाएं और महज 329 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व पुलिस महकमे से जुड़ी आधी आबादी ने कोरोना से जंग में शत-प्रतिशत सहभागिता की। महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों से लेकर गांवों तक को कोरोना संक्रमण से बचाने का प्रयास किया तो महिला पुलिस कर्मियों ने कोरोना सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी की।
विज्ञापन

टीकाकरण का महाअभियान शुरू हुआ तो भी आधी आबादी सबसे आगे ही खड़ी मिली। पहले सत्र में 258 लोगों में 200 महिलाओं ने टीका लगवाया था। शुक्रवार को दूसरे सत्र में 1601 लोगों में टीका लगाया गया। इसमें 1272 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने महिला व पुरुष ने लगवाए टीके
सीएचसी महिलाएं पुरुष
बछरावां 114 21
जगतपुर 87 01
अमावां 149 29
हरचंदपुर 141 17
शिवगढ़ 136 17
डीह 116 32
सलोन 120 44
डलमऊ 108 49
गौरा 62 09
बेलाभेला 115 82
महराजगंज 122 28
कुल 1272 329
28 दिन बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कोरोना को हराने के महाअभियान में शनिवार को टीके की पहली डोज लेने वाले डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को 28 दिन बाद 21 फरवरी को कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। टीका लगने के बाद सभी को कार्ड भी दिया गया है। कार्ड में दूसरी डोज की तारीख का जिक्र है। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक वेटिंग रूम में रुकने के बाद सभी को टीकाकरण से संबंधित कार्ड भरकर दिया गया। जिसमें 28 दिन बाद दूसरा टीका लगवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed