{"_id":"6009b2ee8ebc3e32e87a94d2","slug":"corona-raibaraily-news-lko561037363","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान का हिस्सा बन 2100 कोरोना योद्धा जीतेंगे जंग, आज होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान का हिस्सा बन 2100 कोरोना योद्धा जीतेंगे जंग, आज होगा टीकाकरण
विज्ञापन
वैक्सीन को रखवाते सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह व अन्य।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना से जंग के महाअभियान में शुक्रवार को 2100 कोरोना योद्धा हिस्सा बनकर जग जीतेंगे। एम्स के अलावा जिले के 11 सीएचसी में 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के दूसरे सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
21 टीमें डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टाफ को कोरोना की वैक्सीन लगाएंगी। सभी टीमों को सौ-सौ लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है। टीकाकरण सेंटर के नोडल बनाए गए सभी अधीक्षकों को समय से टीकाकरण शुरू कराने के साथ ही लक्ष्य को पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
कोरोना टीकाकरण का पहला सत्र 16 जनवरी को हुआ था। पहले सत्र में 258 लोगों को टीका लगाया गया था। अब 22 जनवरी को आयोजित होने वाले दूसरे सत्र में 21 टीमें लगाई गईं हैं। एम्स को जोड़कर बेलाभेला सीएचसी में तीनों सत्रों में तीन-तीन टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
जिले की अमावां, बेलाभेला, डीह, बछरावां, दीनशाह गौरा, हरचंदपुर, जगतपुर, शिवगढ़, नसीराबाद, महराजगंज, सलोन सीएचसी समय से टीकाकरण शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
एम्स में भी 100 डॉक्टरों व स्टाफ को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अन्य सभी सीएचसी में टीमों को सौ-सौ लोगों को टीके लगाने के आदेश दिए गए हैं। सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। य
दि किसी को टीका लगने के बाद इंफेक्शन होता है तो इसके लिए भी डॉक्टरों की टीम मुस्तैद रखने के आदेश हैं। एंबुलेंस सहित अन्य जरूरी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी हो गईं हैं।
अधीक्षक डॉ. विनोद सिंह चौहान, सीओ अशोक कुमार के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार टीकाकरण को पहले काम पूरा हो गया है। अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि सुबह समय से टीकाकरण शुरू करवा दिया जाएगा।
10 हजार डोज की 1000 वायल वैक्सीन की दूसरी खेप पहुंची
जिले में गुरुवार शाम 10 हजार डोज की 1000 वायल कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप आ गई है। पहली खेप में जिले को 11,550 डोज वैक्सीन मिली थी। गुरुवार को दूसरी खेप पहुंचते ही सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना, कोरोना वैक्सीन के कोल्ड चेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला आदि ने वैक्सीन को रिसीव कर सुरक्षित रखवा दिया है। सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि 10 हजार डोज की और वैक्सीन गुरुवार को मिल गई है। जल्द ही मिली वैक्सीन के हिसाब से टीकाकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
2409 लोगों में छह मिले कोरोना संक्रमित
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में अब तक 3,66,988 लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है। इसमें 3,59,957 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 5447 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए। गुरुवार को जिले में 2409 लोगों की जांच की गई, जिसमें छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में ट्रूनेट, एंटीजन और आरटीपीसीआर से जांच की जा रही है। गुरुवार को आठ मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए।