फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Corona investigation now easy, 57.65 lakh equipment purchased in 989 panchayats

कोरोना की जांच अब आसान, 989 पंचायतों में खरीदे गए 57.65 लाख के उपकरण

Thu, 02 Jul 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation now easy, 57.65 lakh equipment purchased in 989 panchayats
रायबरेली। ग्रामीण इलाकों में कोरोना की जांच के लिए 1156 इन्फ्रारेड थर्मामीटर और 1156 पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे गए हैं। 989 ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) से मिले बजट से करीब 57.65 लाख रुपये से ये उपकरण खरीदे गए हैं। कोरोना जांच के लिए प्राथमिक उपकरणों की व्यवस्था हो जाने के बाद अब गांवों में संदिग्ध मरीजों को तुरंत चिह्नित किया जा सकेगा। आशा और एएनएम गांव स्तर पर संदिग्ध लोगों की जांच करेंगी।
विज्ञापन

जिले की 989 ग्राम पंचायतों की ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति को हर साल स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10-10 हजार रुपये दिए जाते हैं। ग्राम प्रधान व एएनएम के संयुक्त हस्ताक्षर से धनराशि को खर्च की जाती है। कोरोना का खतरा बढ़ने के बाद अब गांव स्तर पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स जांचने की व्यवस्था की गई है। उपकेंद्रों के साथ ही आशाओं को भी थर्मल स्क्रीनिंग मशीन व पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में गठित 1165 वीएचएसएनसी में 1153 ने दोनों मशीनें खरीदी गईं हैं। जांच के इन उपकरणों के माध्यम से गांव स्तर पर अब तक किसी भी समय लोगों की जांच की जा सकेगी। विभाग की ओर से जांच के लिए अभियान भी शुरू कराया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स की जांच के लिए अब लोगों को सीएचसी या पीएचसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बच्चों, बुजर्गों, गंभीर रूप से बीमार रोगियों और गर्भवती महिला की स्क्रीनिंग और जांच चल रही है। अब शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह जांच शुरू कराने के आदेश दिए हैं। जिले की 989 ग्राम पंचायतों में बच्चों व बीमार लोगों को चिह्नित करके जांच शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। स्क्रीनिंग थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था वीएचएसएनसी से होने के बाद इसी सप्ताह यह काम शुरू होगा।

ब्लॉक इन्फ्रारेड थर्मामीटर/ पल्स ऑक्सीमीटर
अमावां 56
हरचंदपुर 62
राही 99
सतांव 68
बछरावां 72
शिवगढ़ 55
महराजगंज 60
डलमऊ 90
गौरा 25
जगतपुर 58
ऊंचाहार 62
रोहनियां 32
खीरों 77
लालगंज 70
सरेनी 86
डीह 55
छतोह 41
सलोन 85
कुल 1153
ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति से ग्राम पंचायतों में 1156 इन्फ्रारेड थर्मामीटर और 1156 पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था की गई है। अब गांव स्तर पर स्क्रीनिंग का काम आसान हो गया है। इसके लिए शासन की मंशा पर अभियान भी शुरू होने वाला है।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed