फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Control room

यूरिया की कालाबाजारी हो रही हो तो 0535-2975369 पर करें फोन

Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Control room
रायबरेली। जिले में यूरिया की डिमांड बढ़ने के साथ ही किसान परेशान हो रहे हैं। दुकानदार किसानों को महंगे रेट पर यूरिया दे रहे हैं। यूरिया खाद की कालाबाजारी और तय रेट से अधिक मूल्य में बिक्री को रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने कंट्रोल रूम स्थापित करवा दिया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी अवर अभियंता योगेंद्र कुमार और वरिष्ठ सहायक संजय कुमार को दी गई है। यूरिया की कालाबाजारी व खाद संबंधी अन्य शिकायत 0535-2975369 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। यदि दुकानदार किसानों को महंगे रेट में यूरिया की बिक्री करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अपने गोदामों में यूरिया को डंप भी नहीं करेंगे। इसके लिए सभी थोक व फुटकर खाद विक्रेताओं को पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खाद की बिक्री पीओएस मशीन से किसान की पहचान करने के बाद ही दी जाए। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए।

किसान जब भी खाद लेने के लिए जाएं तो आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं, क्योंकि बिना आधार कार्ड के पीओएस मशीन से उनकी पहचान नहीं हो सकती है। यदि इसके बाद भी दुकानदार तय रेट से अधिक मूल्य में यूरिया देता तो कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed