{"_id":"5ef8d1968ebc3e42bd4d9f1b","slug":"congressmen-planted-paddy-on-bad-highway-raibaraily-news-lko528197179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल हाईवे पर कांग्रेसियों ने कर दी धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल हाईवे पर कांग्रेसियों ने कर दी धान की रोपाई
विज्ञापन
Congressmen planted paddy on bad highway
- फोटो : RAIBARAILY
अमावां (रायबरेली)। रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग को भले ही हाईवे घोषित कर दिया गया है, लेकिन यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। इससे आए दिन लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
रविवार को कांग्रेसियों ने हाईवे पर हुए गड्ढ़ों में धान की रोपाई करके विरोध जताया। कहा कि हाईवे पर आए दिन वाहन फंस जाते हैं। लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
रायबरेली से अयोध्या जाने वाले इस हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हैं। आए दिन कहीं न कहीं घटनाएं हो जाती हैं। इस ओर प्रशासन व जिम्मेदार अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सड़क पर हुए गढ्ढों में ही धान की रोपाई की। अध्यक्ष ने कहा कि सड़क में गढ्ढा है या गढ्ढे में सड़क पता ही नहीं चलता। हल्की बारिश में ही सड़क तालाब बन जाती है। सभी ने आमवां चौराहे पर हुए गड्ढे में धान की रोपाई की।