फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress workers demonstrated in the Collectorate premises

Raebareli News: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

Wed, 27 May 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 27 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated in the Collectorate premises
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी।
रायबरेली। महोबा में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ मामले की सरकार की तरफ से विशेष पैरवी की मांग की गई। राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि छात्रा नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए जब कोचिंग से घर लौट रही थी, तब उसका अपहरण कर प्रयागराज में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विवाह के लिए नाजायज दबाव बनाया गया। कहा, यह घटना प्रदेश सरकार की भयमुक्त प्रदेश के नारे की पोल खोलती है।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम, शैलजा सिंह, परवीन बानो, प्रीता नेथन, सुमित्रा रावत, सावित्री देवी, निर्मल शुक्ला, सुनील सिंह भदौरिया, अजीजुल हसन, सर्वोत्तम मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed