फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress used Raebareli and Amethi for votes: Yogi

कांग्रेस ने वोट के लिए रायबरेली-अमेठी का किया इस्तेमाल : योगी

Tue, 25 Aug 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Congress used Raebareli and Amethi for votes: Yogi
पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कार्यक्रम की ओर जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सा
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली लंबे समय तक एक परिवार को ढोते रहे, लेकिन इसके बदले दोनों जिलों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया गया। कांग्रेस ने दोनों जिलों का इस्तेमाल केवल वोट के लिए किया। रायबरेली में हर चीज को एक ही परिवार के नाम से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन


राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती और सभागार के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की विरासत पर सवाल उठाए। काकोरी की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 1925 में क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार का खजाना अपने कब्जे में लिया था। कांग्रेस ने इसे काकोरी ट्रेन लूट की घटना का नाम दिया। उन्होंने कहा कि देश को लूटने का काम कांग्रेस ने किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वीर सावरकर का उल्लेख करते हुए कहा कि 28 वर्ष की उम्र में उन्हें दोहरे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उनके दोनों भाई पोर्ट ब्लेयर की जेल में बंद रहे और 10 वर्षों तक एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देख सके। उन्होंने आरोप लगाया कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे का नाम वीर सावरकर के नाम पर किया था, जिसे बाद में कांग्रेस ने हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि भारत की परंपरा और आदर्शों को भूलकर देश के खिलाफ षड्यंत्र करने का कुछ लोगों ने ठेका ले रखा है। मंगल पांडेय, नाना साहब, तात्या टोपे और रानी लक्ष्मीबाई ने जिस स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला को आगे बढ़ाया, उसी लड़ाई का नेतृत्व रायबरेली क्षेत्र में राना बेनी माधव बख्श सिंह ने किया था। जो समाज अपने पूर्वजों को भूल जाता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना सीमा पर दुश्मनों से लड़ती है तो कांग्रेस उससे सबूत मांगती है। अयोध्या में श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए गए। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। आपातकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

अपराधी जेल में या जहन्नुम में
योगी ने सपा पर भी निशाना साधा। कहा कि हाल में सपा नेता का बयान आया कि पार्टी नहीं टूटी, क्योंकि एक ही परिवार के पांच सांसद हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि दूसरे सांसदों का उनके लिए कोई महत्व नहीं है। कांग्रेस और सपा को वोटों का सौदागर बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सैफई सिंडिकेट नौकरियों पर डकैती डालता था और विकास के धन को लूटता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और प्रदेश में विकास हो रहा है। अपराधी या तो जेल में हैं या जहन्नुम पहुंच गए हैं। रायबरेली की रेल कोच फैक्टरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2012 में फैक्टरी स्थापित की गई, लेकिन वहां अपेक्षित काम नहीं हुआ। भाजपा सरकार में यहां वंदे भारत ट्रेन का लेआउट तैयार कराया गया। वर्ष 2025-26 में फैक्टरी में 2156 कोच तैयार कर रिकॉर्ड बनाया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और प्रदेश में विकास हो रहा है। अपराधी या तो जेल में हैं या जहन्नुम पहुंच गए हैं। रायबरेली की रेल कोच फैक्टरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2012 में फैक्टरी स्थापित की गई, लेकिन वहां अपेक्षित काम नहीं हुआ। भाजपा सरकार में यहां वंदे भारत ट्रेन का लेआउट तैयार कराया गया। वर्ष 2025-26 में फैक्टरी में 2156 कोच तैयार कर रिकॉर्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed