फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress opens its cards, bets on new faces

कांग्रेस ने खोले अपने पत्ते, नए चेहरों पर लगाया दांव

Fri, 14 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress opens its cards, bets on new faces
रायबरेली। विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही कांग्रेस ने दो विधानसभा सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। कांग्रेस के टिकट ऐलान में इस बार बदलाव साफ दिखा।
विज्ञापन

यही वजह रही कि पार्टी ने राजनीतिक घरानों के इतर नए चेहरों को मौका देकर सभी को चौंका दिया है। माना जा रहा है कि अन्य विधानसभा सीटों के लिए भी पार्टी जल्द दावेदारों का ऐलान कर देगी।
विज्ञापन

वहीं भाजपा, सपा और बसपा की ओर से अभी पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस ने सबसे पहले प्रत्याशियों का ऐलान किया है।
कांग्रेस हाईकमान ने बछरावां विधानसभा सीट से सुशील पासी को उतारा है। महराजगंज कस्बे के आर्य नगर निवासी सुशील ने 2002, 2007, 2012 में बीएसफोर, जबकि 2017 का विधानसभा चुनाव निर्दल लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील ने एमए के साथ एलएलबी व बीएड की डिग्री ले रखी है। टिकट मिलने पर वह खुशी जताते हुए कहते हैं कि इस बार जीत जरूर मिलेगी।
वहीं सलोन विधानसभा सीट से अर्जुन पासी को टिकट दिया है। अर्जुन जिला पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद के बेटे हैं। अर्जुन काफी समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं। उनकी माता सुनीता देवी भी वर्ष 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुकी हैं।
इस बार के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की आरती सिंह को चुनाव जिताने के लिए अर्जुन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। यह दीगर बात थी कि आरती चुनाव नहीं जीत पाई थी।

अर्जुन सलोन विधानसभा क्षेत्र के पूरे भभूती मजरे पारी गांव के रहने वाले हैं। परास्नातक तक पढ़ाई कर चुके हैं। टिकट मिलने पर अर्जुन खुशी जताते हैं।
उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं था कि गरीब परिवार में रहकर उन्हें इस तरह टिकट मिल जाएगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि पार्टी ने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जल्द ही अन्य विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed