फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress members raised slogans against the central government

Raebareli News: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 22 Aug 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congress members raised slogans against the central government
कचहरी रोड ​स्थित अंबेडकर स्थल पर धरना देते कांग्रेसी। 
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी के दिल्ली में धरने पर बैठने की सूचना सोशल मीडिया के जरिये जिले के कांग्रेसी नेताओं को हुई। इसके बाद कांग्रेसियों ने शहर के हाथी पार्क स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पर धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी युवक घायल हो गया था। पीड़ित को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। यह खबर रायबरेली आई तो कांग्रेसियों ने भी धरना दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि संविधान पीड़ित साहिल को एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार देता है। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि वे राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए धरने पर बैठे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम, आयुष द्विवेदी, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, सैयदुल हसन, साहबशरण पासवान, वीरेंद्र यादव, शैलजा सिंह, नौशाद हुसैन खतीब उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed