{"_id":"6ad66479e126a74f7e040274","slug":"congress-members-held-a-bike-rally-raebareli-news-c-101-1-slko1033-170324-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कांग्रेसियों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कांग्रेसियों ने निकाली बाइक रैली
Tue, 20 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र में बाइक रैली निकालते कांग्रेसी।
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ''वोट बचाओ - देश बचाओ'' आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली। यह रैली जगतपुर, समेरी और बछरावां क्षेत्रों में निकाली गई, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी हुई।
जगतपुर ब्लॉक में ओम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। शंकरपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर से निकली रैली कई गांवों से गुजरी। जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग विश्वनाथ त्रिवेदी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत वयस्क मताधिकार मौलिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि इस अधिकार पर डाका डालने वाली सरकार और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। रैली में पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह, जिला महामंत्री शिवानंद मौर्या, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह और छत्रपाल यादव सहित कई कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन
सेमरी क्षेत्र के रमुवापुर दुंबाई में अंबेडकर मूर्ति के पास से रैली शुरू हुई। पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह ने इसकी अगुवाई की और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। यह रैली सेमरी चौराहा, निहस्था और सुर्जीपुर से होकर मथुरा खेड़ा में समाप्त हुई। बछरावां में समसपुर हलोर से महाराजगंज चौराहे तक एक मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने किया। यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए गए।