{"_id":"5fde448b8ebc3e3bfe5009fb","slug":"cold-rise-due-to-icy-wind-mercury-rolled-up-to-2-6-degree-raibaraily-news-lko5557346135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़क 2.6 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़क 2.6 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
रायबरेली। बर्फीली हवा तेज धूप में भी ठिठुरने के लिए मजबूर कर रही है। शनिवार को पारा और लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जिससे रात में गलन और बढ़ गई है। ठंड से बचाव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी नाकाफी साबित हो रही हैं। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री नापा गया।
शनिवार सुबह घना कोहरा रहा, धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया। तेज धूप के बावजूद बर्फीली हवा चलने से दिन भर लोगों ने गलन महसूस किया। ठंड बढ़ने से बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री व न्यूनतम 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जगह-जगह लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।