{"_id":"6ad663d6465a0294570a8129","slug":"coal-filled-bunker-collapses-at-ntpc-raebareli-news-c-101-1-slko1032-170358-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एनटीपीसी में कोयले से भरा बंकर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एनटीपीसी में कोयले से भरा बंकर टूटा
Tue, 20 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार एनटीपीसी में बंकर गिरने लगा मलबे का ढेर।
ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना में रविवार रात यूनिट नंबर पांच का कोयले से भरा बंकर अचानक टूटकर गिर गया। घटना से कुछ देर पहले ही श्रमिकों की शिफ्ट बदली थी। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई श्रमिक नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। घटना की जांच अभियंताओं की टीम कर रही है।
परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इनमें पांचवीं यूनिट की उत्पादन क्षमता 210 मेगावाट है। शुक्रवार रात बॉयलर ट्यूब में रिसाव होने के कारण यह यूनिट बंद हो गई थी। मरम्मत के बाद रविवार शाम इसे दोबारा चालू किया गया। रात करीब 11 बजे कोयला भरने के लिए लगा बंकर अचानक नीचे गिर पड़ा। सूत्रों का कहना है कि कोयला समेत बंकर का वजन करीब 400 टन था।
बंकर गिरने से तेज आवाज हुई और राख का गुबार उठने लगा। आवाज सुनकर आसपास की यूनिटों में काम कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी प्रिया कुमारी ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मरम्मत में जुटी है। बिजली की मांग और आपूर्ति के अनुरूप उत्पादन किया जा रहा है।