फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Coaching center guardrail, falling to 15 students injured

कोचिंग सेंटर की रेलिंग गिरने से 15 छात्र-छात्राएं घायल

Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
जहां से एक छात्रा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने घटना पर नाराजगी जताई। पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन


कैनाल रोड पर पैराडाइज कोचिंग सेंटर में बुधवार सुबह छात्र-छात्राएं पढ़ने आए थे। कोचिंग सेंटर के ऊपर वाले कमरे में पढ़ाई कर छात्र-छात्राएं नीचे उतर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान छत पर बंदर आ गए।

इससे छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। इससे ईंट की बनी रेलिंग भरभराकर ढह गई। ईटें लगने से करीब 15 छात्र-छात्राओं को चोटें आई।

इसमें गंभीर रूप से घायल छात्रा पूजा (18) पुत्री उमाशंकर निवासी प्रगतिपुरम, यामिनी (20) पुत्री राघवेंद्र कुमार निवासी बेहीखोर व अमिता पटेल (16) पुत्री जगदीश मलिकमऊ आइमा थाना मिल एरिया को जिला अस्पताल पहुंचा गया।
विज्ञापन


जहां यामिनी की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में कोचिंग से जुड़े कुछ लोग घायलों की फोटो खींचने से भी मना करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज सुरेशचंद्र शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच की। सदर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र का कहना है कि बंदरों के आने से छात्र-छात्राओं में भगदड़ मची।


इसी दौरान ईंट की बनी रेलिंग ढह गई। वैसे तो कई छात्र-छात्राओं को चोटें आई है, लेकिन इनमें से चार छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed