फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Coach factory is preparing sanitizer and mask

रेल कोच कारखाना अपने यहां ही कर्मचारियों के लिए तैयार करा रहा सेनेटाइजर और मास्क

Sat, 28 Mar 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Coach factory is preparing sanitizer and mask
रायबरेली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस समय बाजार में सैनिटाइजर और मास्क पूरी तरह से गायब हो गया है। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना हालांकि 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है।
विज्ञापन

फिर भी अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के उपयोग के लिए कारखाना प्रबंधन ने एक निजी कंपनी के सहयोग से कारखाने में ही सैनिटाइजर और कर्मचारियों के परिवारों के सहयोग से मास्क तैयार कराने का काम कर रहा है। आरेडिका की लैब में 200 एमएल की बोतलों में सैनिटाइजर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएम वीएम श्रीवास्तव ने बताया कि आरेडिका में रह रहे सभी कर्मचारी परिवारों को प्रति परिवार 200 एमएल का डिस्पेंसर दिया जाएगा। यही नहीं सभी फ्रंट लाइन स्टाफ जैसे सुरक्षा, वितरण प्रणाली और आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को भी यह सैनिटाइजर और मास्क मुहैया कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कारखाने के तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में मास्क बनाने का भी कार्य किया जा रहा है। मास्क बनाने के लिए मलमल और खादी कपड़े को तीन परतों में प्रयोग कर तैयार किया जा रहा है। मास्क की सिलाई के लिए कर्मचारी और उनके परिवार स्वेच्छिक रुप से सामने आ कर संकट की इस घड़ी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।

जीएम ने कर्मचारी परिवारों की इस पहल की सराहना की और कहा की मुश्किल वक्त में सभी के साथ और पारस्परिक समन्वय बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिसका परिचय आरेडिका परिवार समय-समय पर देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed