फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CM gave financial assistance of 50 lakh to martyr family

सीएम ने दी शहीद परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद

Tue, 06 Oct 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
CM gave financial assistance of 50 lakh to martyr family
रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार ने जवाहर विहार कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर शहीद जवान शैलेंद्र प्रताप सिंह के परिवार से मुलाकात करके उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद जवान के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिवारीजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि शोक की इस घरी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार शहीद के परिवार को हर संभव मदद प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शहीद जवान शैलेंद्र प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को दोपहर तक यहां पहुंचेगा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। देर रात तक सीओ पुलिस बल के साथ शहीद परिवार के आवास पर मौजूद रहे। लोगों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed