{"_id":"691e08d3ffd71c69240910a3","slug":"clouds-remained-till-afternoon-cold-started-increasing-raebareli-news-c-91-1-brp1007-145600-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दोपहर तक छाए रहे बादल, बढ़ने लगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दोपहर तक छाए रहे बादल, बढ़ने लगी ठंड
Wed, 19 Nov 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बुधवार सुबह जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तड़के से आसमान में बादलों की मोटी परत छाई रही और धुंध के कारण दृश्यता भी कम हो गई। राहगीरों को आवाजाही में मुश्किलें आईं, वहीं सर्दियों का यह पहला दिन रहा, जब सुबह धूप नहीं निकली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोग जैकेट, स्वेटर, मफलर और टोपी पहनकर ही बाहर निकले।
अकबरपुर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक दोपहर बारह बजे तक आसमान में बादल छाए रहे तथा धूप नदारद रही। लोग ऑफिस, स्कूल और जरूरी काम के लिए गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम दोपहर बाद थोड़ा खुला तो लोगों ने अपनी दिनचर्या निभाई, बाजारों में भी हलचल बढ़ी। हालांकि शाम होते-होते फिर से मौसम में बदलाव महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा की गति 5 किमी प्रति घंटा रही। अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। सुबह-शाम हल्का कोहरा रहने की चेतावनी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
फोटो- 06
अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी
अंबेडकरनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही अस्थमा और सांस के मरीजों को दिक्कतें बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में रोज़ाना 60-80 मरीज श्वास और अस्थमा संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। फिजीशियन डॉ. डीपी वर्मा ने बताया कि ठंड में थोड़ी सी लापरवाही अस्थमा और सांस की तकलीफ बढ़ा देती है। शरीर का तापमान तेजी से गिरता है जिससे हाइपोथर्मिया की आशंका रहती है। सांस रोगियों में सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं दिख रही हैं। चिकित्सकों ने सुबह और शाम घर से निकलने से बचने तथा जरूरत के अनुसार हल्का व्यायाम या योग करने की सलाह दी है, समस्या अधिक होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने को कहा है।
पिछले एक सप्ताह में अधिकतम व न्यूनतम तापमान
19 नवंबर
26
12
18 नवंबर
29
12
17 नवंबर
29
12
16 नवंबर
27
11
15 नवंबर
28.9
14
14 नवंबर
28
10
13 नवंबर