फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Class of eight schools closed to 17

कक्षा आठ तक के स्कूल 17 तक बंद

Mon, 16 Jan 2017 12:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 16 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Class of eight schools closed to 17
ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ठिठुरन भरी ठंड से लोगों को कंपकंपी छूट रही है। शीत लहर को देखते हुए डीएम अनुज कुमार झा ने कक्षा आठ तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 16 और 17 जनवरी को कक्षा आठ तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। इन तिथियों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक संचालित होगी। चुनाव के कारण विद्यालय के सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन


जिले में धूप तो हर रोज निकल रही है, लेकिन गलन भरी ठंडी से हर कोई बेहाल नजर आ रहा है। खासकर सुबह और शाम होते ही ठिठुरन से लोग कांपते नजर आते हैं। रविवार को भी धूप निकली, लेकिन ठिठुरन कम नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग छतों या घरों के बाहर और पार्कों में धूप सेंकने के लिए पहुंचे। शाम होते ही लोग फिर घरों में दुबक गए और ठिठुरन भरी ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए डीएम अनुज कुमार झा ने कक्षा आठ तक की कक्षाएं 17 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए है।

इन तिथियों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक संचालित होगी। चुनाव के कारण विद्यालय के सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। सर्दी में ट्रेनों से सफर करने वाले मुसाफिरों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।

रविवार को ट्रेनों के रद्द और लेटलतीफी के चलते मुसाफिर हलाकान रहे। रविवार को प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी अप-डाऊन और प्रयाग-कानपुर इंटरसिटी अप-डाऊन रद्द रही। वहीं नई दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही।

हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल चार घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल ढाई घंटे, रायबरेली से लोकमान्य तिलक जाने वाली साकेत एक्सप्रेस दस घंटे लेट रही। ट्रेनों के रद्द व लेट होने से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बस का सहारा लेकर गतंव्य स्थान को निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed