फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Civil Lines and AIIMS post in-charge removed in policing

पुलिसिंग में फेल सिविल लाइंस व एम्स चौकी इंचार्ज हटाए गये

Mon, 18 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Civil Lines and AIIMS post in-charge removed in policing
रायबरेली। एमएलसी चुनाव के बाद आचार संहिता हटने पर पुलिस महकमे में फेरबदल शुरू हो गया है। पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में लापरवाही बरत रहे सिविल लाइंस और एम्स चौकी इंचार्ज को हटाकर नए दरोगाओं को जिम्मेदारी दे दी गई। एसपी श्लोक कुमार ने रविवार की रात एक निरीक्षक और 11 उपनिरीक्षकों का एक साथ तबादला किया। शहर के सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज सुनील कुुमार को हटाकर सलोन कोतवाली भेजा गया। अब बछरावां थाने के थुलेंडी चौकी में तैनात दरोगा अनिल कुमार यादव को सिविल लाइंस चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भदोखर थाने के एम्स चौकी प्रभारी अशोक कुमार को हटाकर अब मिल एरिया थाने भेजा गया। सलोन कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को एम्स चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज कृष्णचंद्र को हटाकर बछरावां कोतवाली के थुलेंडी चौकी की कमान दी गई। सरेनी थाने के भोजपुर चौकी इंचार्ज रामफल मिश्र को हटाकर महराजगंज कोतवाली के चंदापुर चौकी की कमान दी गई है। पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा राजकुमार को भोजपुर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सलोन कोतवाली में तैनात दरोगा विवेक कुमार त्रिपाठी को शहर के इंदिरा नगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जगतपुर कोतवाली में लापरवाही पर लाइन हाजिर हुए उपनिरीक्षक संजय कुमार पाठक को पुलिस लाइंस से सलोन कोतवाली भेजा गया है। भदोखर थाने में तैनात उपनिरीक्षक मालिकराम मिल एरिया, मिल एरिया थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार यादव को भदोखर थाने भेजा गया। डीसीआरबी-चुनाव सेल प्रभारी संजय कुमार को सदर कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। एसपी ने बताया कि एक निरीक्षक और 11 उपनिरीक्षकों से नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के लिए गया है।
विज्ञापन

अस्तित्व में आई चंदापुर चौकी
एसपी श्लोक कुमार की तरफ से महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर को चौकी बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। एसपी के प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी देते हुए चंदापुर में चौकी स्थापित कराए जाने को हरी झंडी दी थी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद एसपी ने अस्तित्व में आई चंदापुर में नए प्रभारी की तैनाती कर दी। क्षेत्रीय लोगों की काफी समय से चंदापुर में चौकी बनाए जाने की मांग चल रही थी। अब चौकी होने से क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था न सिर्फ बेहतर हो सकेगी, बल्कि लोग को शिकायत लेकर महराजगंज कोतवाली नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed