{"_id":"5f528b6e8ebc3e547660af4d","slug":"city-will-be-divided-into-four-zones-relief-from-jam-raibaraily-news-lko5385179193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोन में बंटेगा शहर, जाम के झाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोन में बंटेगा शहर, जाम के झाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
रायबरेली। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। यातायात को बेहतर बनाने की दिशा में शहर को चार जोन में बांटा जाएगा। सड़कों के किनारे वाहन खड़े मिलते हैं तो चालान के बजाय उन्हें सीज किया जाएगा।
नवागत सीओ सदर एवं सीओ ट्रैफिक डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में यातायात प्रभारी प्रशांत सिंह भदौरिया के साथ बैठक की और ट्रैफिक व्यवस्था में क्या-क्या बदलाव किया जाना है, इसका पूरा खाका तैयार करने के लिए कहा।
उन्होंने जानकारी ली कि शहर में किन-किन स्थानों पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। यातायात प्रभारी ने नए सीओ को यातायात व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। बैठक में सीओ ने इस बात पर जोर दिया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को चार जोन में बांट दिया जाए।
विज्ञापन
उसी के तहत वाहनों का संचालन किया जाए। यदि ऐसा किया जाएगा तो जाम की समस्या दूर होगी और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा इस बात पर भी जोर दिया कि सड़कों के किनारे वाहन खड़े रहते हैं।
उनका चालान कर दिया जाता है। जुर्माना अदा करने के बाद चालक फिर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। इसलिए सड़कों पर वाहन खड़ा करने पर सीज की कार्रवाई करने की बात कही गई।
गौरतलब है कि शहर में डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस, मुंशीगंज बाईपास, घंटाघर चौराहा, सुपर मार्केट, पुलिस लाइंस चौराहा, राजघाट समेत अन्य स्थानों पर हर दिन जाम लगता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिले में निर्धारित वाहन स्टैंड पर वाहन नहीं खड़े किए जा रहे हैं। इससे भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बरगद चौराहा, मामा चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा पर खड़े होने वाले वाहन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ही कड़ाई से खड़े कराए जाएंगेे।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतापुर के पास भी सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। अब यहां पर वाहनों को खड़ा करने पर मालिकों पर शिकंजा कसा जाएगा। सीओ ने इसके निर्देश जारी किए हैं।
सीओ के सामने इस बात को भी यातायात प्रभारी ने उठाया कि शहर में कुछ स्थानों पर सड़कें खराब हैं। इस वजह से भी जाम लगता है। सिविल लाइंस पर ओवरब्रिज और सई नदी से मुंशीगंज बाईपास, बस स्टेशन चौराहा, बरगद चौराहा जाने वाले मार्ग खस्ताहाल है।
गिट्टियां उखड़ आई हैं। इससे जाम लगता है। सीओ ने इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात करके खस्ताहाल सड़कों की समस्या दूर कराने की बात कही। सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए खाका तैयार किया जा रहा है।
शहर को चार जोन में बांटकर वाहनों का संचालन कराया जाएगा। कुछ स्थानों पर सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। सड़क पर खड़े वाहन सीज किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात करके जाम में मुसीबत बनी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।